उत्तराखंड में कोरोना के बाद डेंगू बुखार का कहर जारी है। चिंता की बात है कि देहरादून, रुड़की शहरों में डेंगू केसों में इजाफा हो रहा है। देहादून में एक दिन में डेंगू के 12 मरीज मिले हैं तो रुड़की में 35 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। देहरादून जिले में अभी तक कुल 67 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
देहरादून में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिले में एक दिन में 12 मरीज मिले हैं, जो इस सीजन में एक दिन में सर्वाधिक मरीज है। जिले में अब तक कुल 67 मरीज सामने आ चुके हैं। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि पॉजिटिव मिले मरीजों में तीन महिलाएं और नौ पुरुष है।
एक 12 वर्षीय किशोरी चंद्रेश्वर नगर, 34 वर्षीय युवक एलबीएस मसूरी, 42 वर्षीय महिला दून दिव्या विहार, 40 वर्षीय, 36 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवती, 23 वर्षीय युवती सभी निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश, 58 वर्षीय व्यक्ति नेहरू कॉलोनी, 57 वर्षीय निवासी खुडबुडा, 21 वर्षीय क्लेमेंटटाउन, 9 वर्षीय बच्चा नेहरू कॉलानी और 36 वर्षीय युवक नेहरू कॉलानी है।
इनमें से तीन अस्पतालों में भर्ती है। बाकी मरीज अपने घरों पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सभी मरीजों के इलाकों में डेंगू निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है। नगर निकायों की मदद से फॉगिंग कराई जा रही है।
रुड़की में 35 डेंगू पॉजिटिव मिलने से हलचल ब्रह्मपुरी- शंकरपुर में जांच की पहली रिपोर्ट में 50 में से 35 लोग डेंगू पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। दो दिन पहले एक महिला की बुखार से मौत भी हो चुकी है। अभी 50 और लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। ब्रह्मपुरी- शंकरपुर के लोग बुखार को लेकर जिस बात की आशंका जता रहे थे, आखिर वह सही निकली। गांव में सामान्य नहीं डेंगू बुखार का प्रकोप है।
पहली रिपोर्ट में ही 35 मरीज पॉजिटिव आए हैं। एक क्षेत्र में एक साथ इतने मरीजों के एक साथ पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग में हलचल है। ब्रह्मपुरी-शंकरपुर में एक माह से अधिक समय से बुखार का प्रकोप चल रहा है। कई मरीज ठीक भी हो चुके हैं। कुछ का निजी तो कुछ घर में उपचार करा रहे हैं।
बुखार आने पर लोगों ने निजी लैब में जांच कराई थी। रैंपिड जांच में कई लोग डेंगू पॉजिटिव आए हैं। लगातार बुखार का प्रकोप बने रहने और आने स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई थी। मीडिया में खबरें आने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पहुंची थी। टीम ने करीब तीस घरों का सर्वे किया था।
विभाग ने बुखार पीड़ितों की संख्या तब कम बताई थी। रविवार को क्षेत्र में कैंप लगाकर 100 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। यह सभी बुखार पीड़ित थे। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सैंपल की जांच के लिए भेजे थे।
इसमें से अब तक 50 सैंपल की एलाइजा जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसमें 35 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। पचास लोगों की रिपोर्ट आज मिलेगी। ऐसे में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। अब तक सरकारी रिकार्ड में रुड़की में एक भी डेंगू मरीज नहीं था। अब एक साथ 35 मरीजों के आने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची हुई है।
घरों में मिला डेंगू लार्वा क्षेत्र में बुखार पीड़ित एक महिला की मौत तक हो चुकी है। महिला घर में ही बुखार पीड़ित थी। बताया गया कि महिला के ब्लड के सैंपल नहीं लिए गए थे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग चौथे दिन भी ब्रह्मपुरी-शंकरपुर पहुंची। टीम ने 79 और लोगों के सैंपल लिए। घरों में लार्वा की जांच भी की गई। कुछ घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट करा दिया गया था।
Read Next
October 28, 2024
Maha voters to pick united MahaYuti over divided MVA: Rohan Gupta
October 28, 2024
Priyanka Gandhi slams Pinarayi Vijayan over appeasement politics
October 28, 2024
Woman dies, 50 fall ill after eating momos in Hyderabad
October 28, 2024
Delhi: Saket residents up in arms over water shortage ahead of Diwali
October 28, 2024
Your vote is for peace, democracy and equality: Priyanka Gandhi in Wayanad
October 28, 2024
PM Modi to launch multiple health projects worth Rs 12,850 cr on Tuesday
October 28, 2024
Women who raise their voices often suppressed: Vinesh Phogat
October 28, 2024
PM Modi, Spanish Prez inaugurate Tata-Airbus C295 facility, pave way for 'Make in India' in aviation (Ld)
October 27, 2024
SHO removed amid rising outrage over man's death in police custody in Lucknow
October 27, 2024