उत्तराखं चुनाव-2022 के लिए बीजेपी प्रत्याशियों पर बुधवार को फैसला होगा। नई दिल्ली में केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड में सभी सीटों के लिए भेजे गए पैनल पर चर्चा होगी और उसके बाद उपयुक्त प्रत्याशी पर मुहर लग जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि गुरुवार को पार्टी की पहली सूची आने की उम्मीद है। 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसी के तहत बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।
इस बैठक के दौरान राज्य की सभी 70 सीटों पर दावेदारों का आंकलन किया जाएगा। दरअसल भाजपा की राज्य चुनाव संचालन समिति की ओर से सभी सीटों के लिए तीन नामों के पैनल हाई कमान को भेजे गए हैं। रायसुमारी और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद तीन सबसे उपयुक्त दावेदारों का चयन हर सीट के लिए किया गया है। इन्हीं में से अब प्रत्याशियों का चयन किया जाना है।
दो सूची जारी कर सकती है भाजपा
भाजपा सूत्रों ने बताया कि बुधवार को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा प्रत्याशियों की एक सूची गुरुवार तक जारी कर सकती है। इस सूची में उन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा जहां पर दावेदारों को लेकर कोई विवाद नहीं है और प्रत्याशियों का ऐलान महज एक औपचारिता है। ऐसी सीटों की संख्या पार्टी पदाधिकारियों की ओर से 40 से 45 मानी जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कैबिनेट मंत्रियों और लगातार चुनाव जीत रहे विधायकों की सीटें शामिल हैं।
कुछ सीटों पर माथापच्ची की नौबतभाजपा के सूत्रों ने बताया कि 25 से 30 सीटों पर भाजपा को प्रत्याशियों के चयन को लेकर काफी माथा पच्ची करनी पड़ सकती है। इनमें वह सीटें भी शामिल हैं जहां पर मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने हैं या फिर उम्मीदवार बदले जाने हैं। इसके साथ ही डॉ हरक सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद कुछ सीटें ऐसी हैं जहां असर पड़ सकता है। साथ ही हरक सिंह रावत के कुछ करीबी विधायकों पर भी भाजपा की नजर है। ऐसे में इन सीटों को लेकर भी विशेष सतर्कता बरते जाने की चर्चा है। कांग्रेस के प्रत्याशी तय होने के बाद इन सीटों का ऐलान हो सकता है।
पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बुधवार को नई दिल्ली में बैठक होनी है जिसमें प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा होनी है। राज्य की ओर से सभी सीटों के लिए पैनल बनाकर भेजा जा चुका है। गुरुवार तक पार्टी के प्रत्याशियों का ऐलान होने की पूरी उम्मीद है।
Read Next
May 3, 2024
Rahul Gandhi files nomination from Raebareli
May 3, 2024
'Daro mat, bhaago mat': PM Modi's stinging jibe at 'Shehzada', top Congress leadership (Ld)
May 3, 2024
'Shehzada' fears defeat in Wayanad, now finding escape route via Raebareli: PM Modi
May 3, 2024
Mixed response from Wayanad over Rahul Gandhi’s decision to contest Raebareli
May 3, 2024
Will bring back politics of 'sewa' in Amethi: Priyanka
May 3, 2024
Party to decide which seat to retain at appropriate time: KC Venugopal on Rahul Gandhi's Raebareli contest
May 3, 2024
People of Raebareli will end Rahul Gandhi's political career: BJP
May 3, 2024
LS polls: PM Modi to campaign in West Bengal, Jharkhand today
May 3, 2024
UP: ED books paper leak accused for money laundering too
May 3, 2024