विमान लैंडिंग के मामले में भारत ने नई उड़ान भरी है। गुरुवार को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआइ) ने इसरो के सहयोग से विमान लैंड कराने की नई तकनीक का सफल परीक्षण किया। इंडिगो एयरलाइन के विमान ने राजस्थान के किशनगढ़ स्थित हवाईअड्डे पर गगन आधारित एलपीवी तकनीक के माध्यम से विमान लैंड कराया। अमेरिका, यूरोप और जापान के बाद भारत चौथा देश है, जिसने यह तकनीक विकसित की है।
अब होगी विमानों की लैंडिंग सुरक्षित
दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित छोटे हवाईअड्डों पर खराब मौसम में हवाई जहाज की लैंडिंग कराना सबसे चुनौतीपूर्ण काम होता है। यही कारण है कि अक्सर मौसम थोड़ा सा खराब होते ही उड़ान रोकनी पड़ती है या उसे डायवर्ट करना पड़ता है। गगन आधारित एलपीवी (लोकलाइजर परफार्मेस विद वर्टिकल गाइडेंस) तकनीक के प्रयोग से यह समस्या दूर होगी और विमानों की लैंडिंग सुरक्षित होगी।
बहुत महंगी है मौजूदा तकनीक
खराब मौसम या कम दृश्यता में विमान की लैंडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली मौजूदा तकनीक आइएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) बहुत महंगी है। यही कारण है कि देशभर में सौ से ज्यादा एयरपोर्ट पर अभी तक मात्र 50 से कुछ ही ज्यादा रनवे पर इस सिस्टम को लगाया गया है। हर रनवे पर यह सुविधा नहीं होने के कारण ही सभी हवाईअड्डों पर देर रात या थोड़े से भी खराब मौसम में विमान लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जाती है।
नई तकनीकी से बदल जाएगी व्यवस्था
गगन यानी जीपीएस एडेड जियो आग्मेंटेड नेविगेशन को इसरो ने विकसित किया है। यह नेविगेशन सिस्टम इसरो द्वारा लांच किए गए जीसैट-8, जीसैट-10 और जीसैट-15 सेटेलाइट के माध्यम से काम करता है। इसी गगन को आधार बनाते हुए एएआइ ने इसरो के साथ मिलकर गगन आधारित एलपीवी विकसित किया है। इसकी मदद से रनवे पर आइएलएस के बिना ही सेटेलाइट से मिले डाटा के आधार पर विमान को उतारना संभव होगा।
ऐसे काम करती है तकनीक
अभी आइएलएस के माध्यम से विमान में पायलट को रनवे की स्थिति का पता चलता है। दृश्यता कम होने पर आइएलएस के जरिये पायलट रनवे की स्थिति की विस्तृत जानकारी पाता है और उसके हिसाब से लैंडिंग का फैसला करता है। इसमें रनवे से विमान की ऊंचाई, आखिरी छोर से उसकी दूरी, उतरने के लिए जरूरी कोण आदि की जानकारी मिलती है। आइएलएस नहीं होने की स्थिति में खराब मौसम में लैंडिंग के दौरान आपात स्थिति में पायलट को अपने अनुभव के आधार पर ही फैसला लेना पड़ता है। जरा सी चूक हादसे का कारण बन सकती है। नए एलपीवी में विमान में पायलट को सेटेलाइट के माध्यम से यह सब जानकारी मिल जाएगी। इससे विमान की लैंडिंग सुरक्षित होगी।
Read Next
National
October 27, 2024
Fire breaks out at firecracker shop in Hyderabad
National
October 27, 2024
Army hosts first edition of Sikkim Soldierathon in Gangtok
National
October 27, 2024
J&K L-G releases Shehla Rashid’s book ‘Role Models’
October 28, 2024
Assam: Cash, gold seized from trading scam accused Dipankar Burman
October 27, 2024
Congress govt resorting to political witch-hunt in Telangana: KTR
October 27, 2024
Fire breaks out at firecracker shop in Hyderabad
October 27, 2024
Army hosts first edition of Sikkim Soldierathon in Gangtok
October 27, 2024
Army observes Infantry Day, Indian soldiers landing in Srinagar on Oct 1947
October 27, 2024
Maha polls: Milind Deora, Sanjay Nirupam in Shiv Sena's second list of 20 candidates
October 27, 2024
J&K L-G releases Shehla Rashid’s book ‘Role Models’
October 27, 2024
NC MLA detained at Srinagar airport after ammo found in luggage
October 27, 2024
Telangana IPS officer thanks PM for sharing video on ‘digital arrest’
October 27, 2024