पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नाबन्न अभियान के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच राज्य के कई क्षेत्रों में जमकर झड़प देखी गई। इधर, पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में भाजपा के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
क्या है नाबन्न चलो अभियान
भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। खबर है कि पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। भाजपा के प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य की पुलिस टीएमसी कैडर की तरह बर्ताव कर रही है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि सचिवालय तक मार्च के लिए उन्हें इजाजत नहीं दी गई थी।
हिरासत में शुभेंदु अधिकारी
मंगलवार को जारी प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भाजपा नेता और विधायक शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा राहुल सिन्हा और सांसद लॉकेट चटर्जी को भी हिरासत में लिया गया है। खबर है कि इन नेताओं को लालबजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है।
राजधानी कोलकाता में नाबन्ना यानी राज्य सचिवालय अभियान में हिस्सा लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीज रानीगंज पर झड़प हुई। यही नजारा बाद में बोलपुर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। खबर है कि पुलिस भाजपा के सदस्यों को नाबन्ना चलो मार्च में जाने से रोकने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने कहा, ‘भाजपा की नाबन्ना मार्च में शामिल होने के लिए ट्रेन के जरिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने रेलवे स्टेशन्स के रास्ते में बैरिकेड्स लगा दिए हैं। दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास हमारे 20 कार्यकर्ताओं को रोका गया। मैं यहां अन्य रास्तों से होता हुआ पहुंचा हूं।’
Read Next
National
September 14, 2025
One killed, three missing as heavy rains lash Hyderabad
National
September 14, 2025
Congress emerging as principal opposition in Odisha: KC Venugopal
National
September 14, 2025
PM Modi arrives in Kolkata to attend key defence meet on Monday
September 14, 2025
One killed, three missing as heavy rains lash Hyderabad
September 14, 2025
Madhya Pradesh claims Golden Banyan Award for heritage tourism leadership
September 14, 2025
PM Modi to inaugurate redeveloped Tripura Sundari temple on Sep 22: CM Saha
September 14, 2025
Congress emerging as principal opposition in Odisha: KC Venugopal
September 14, 2025
PM Modi to flag off Amrit Bharat Express and Vande Bharat train for Saharsa
September 14, 2025
SC to hear tomorrow PIL seeking probe into 'unlawful captivity of elephants' at Vantara
September 14, 2025
Protests, tension in Manipur's Churachandpur over arrests for vandalising decorations
September 14, 2025
PM Modi arrives in Kolkata to attend key defence meet on Monday
September 14, 2025
PM Modi inaugurates bioethanol plant in Assam, lays foundation for polypropylene unit
September 14, 2025
SC decision on pleas seeking stay on Waqf Amendment Act to come on Monday
Related Articles

Have taught Pak a lesson with Op Sindoor: BJP's Arun Govil on opposition to India-Pak cricket match
September 14, 2025

Round 2 of State Level Selection Test conducted by WBSSC concludes without glitch
September 14, 2025