सचिवालय के पास महिला की सड़ी गली नग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। लाश वर्षों पुराने एक खंडर में मिली थी। आज 10 साल बाद भी मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।
वर्ष 2012 में देहरादून के हाई सिक्योरिटी जोन कहे जाने वाले सचिवालय के पास महिला की सड़ी गली नग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। यह लाश यूकेलिप्टिस रोड के किनारे स्थित वर्षों पुराने एक खंडर में मिली थी।
पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए हाथ-पैर भी मारे, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो पाया। आज 10 साल बाद भी मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। आइए पढ़ते हैं देहरादून की शांत वादियों में हड़कंप मचाने वाले अपराध का पूरा घटनाक्रम :
- सचिवालय जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था।
- जहां से लाश बरामद हुई थी वहां आए दिन वीवीआईपी मूवमेंट होता है।
- वहीं आस-पास पॉश एरिया में सेसी घटना सामने आने से पुलिस की कार्यशौली पर भी अंगुलियां उठने लगी थीं।
- 2012 में यह मामला तब सामने आया जब सचिवालय क्षेत्र में तेज दुर्गंध आने पर जांच की गई।
- सर्च अभियान चलाया गया तो सचिवालय के पास स्थित खंडहर में महिला की कई दिन पुरानी लाश बरामद हुई।
- शव 15 दिन पुराना बताया गया। जिसका चेहरा और शरीर करीब 40 फीसदी तक गल चुका है।
- आशंका जताई गई कि महिला के साथ पहले दुराचार किया गया होगा और उसके बाद हत्या कर दी गई होगी।
- मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने पिछले एक माह में लापता हुईं महिलाओं की जानकारी भी जुटाई।