भारत में पिछले 24 घंटों के अंदर 4 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी हुए आंकड़ों के अनुसार देश में 4,043 कोरोना के नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटों के अंदर 4,676 लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक हुए हैं। देश में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 47, 379 हो गए हैं। भारत में कोरोना की पॉजिटीविटी दर 1.37 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों के अंदर 15 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई। देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,28,370 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत शामिल है। देश कोरोना की रिकवरी दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कल की अपेक्षा 648 कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 1.37 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.81 प्रतिशत है।
कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 39 लाख 67 हजार 340 (4,39,67,340) हो गई है। कोरोना के मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोविड वैक्सीन की 216.83 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Read Next
June 5, 2026
Shiv Sena (UBT) flags 'administrative rot' over Delhi, Bihar tragedies in Saamana
June 5, 2026
PM Modi hails India’s 100th Ramsar site in UP, calls it milestone for wetland conservation
June 5, 2026
Annamalai quits BJP, Nitin Nabin accepts resignation
June 5, 2026
RBI keeps repo rate unchanged at 5.25 pc, maintains ‘Neutral’ stance
June 5, 2026
Woman stabbed to death by ex-partner in office in Mohali; attacker critical after suicide bid
June 5, 2026
Massive fire in Noida Sector 74 society flat; rescue Ops underway
June 5, 2026
World Environment Day: PM Modi reaffirms commitment to build cleaner, greener, sustainable planet
June 5, 2026
Iran cannot have nuclear weapon, says Trump
June 5, 2026
NIA court convicts, sentences three in Punjab terror conspiracy case
June 5, 2026