4 दिन बाद शुरू हुई यमुनोत्री धाम की यात्रा, घोड़े-खच्चरों के लिए अभी…

बीते चार दिनों से बंद रही यमुनोत्री धाम की यात्रा बुधवार को सुबह से पैदल यात्रियों के लिए खोल दी गई है। जबकि, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ के निकट यहां घोड़े खतरों की आवाजाही अभी तीन दिनों तक बंद रहेगी।  बीती 30 जुलाई शनिवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ के निकट पैदल मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा वासआउट हो गया था।

जिसके बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा बंद हो गई। पैदल मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन दिन का समय मांगा था और मंगलवार को शाम तक पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य किया गया। बुधवार को सुबह से पैदल यात्रियों के लिए मार्ग को खोल दिया गया। मार्ग के खुलने के साथी ही चार दिन से बंद रही यमुनोत्री धाम की यात्रा पुनः शुरू हो गई। वहीं अभी सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए घोड़े-खच्चरों के लिए अभी यहां से पैदल मार्ग तीन दिनों तक बंद रहेगा तथा तीन दिनों के बाद घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी नियमित शुरू हो जाएगी।

Back to top button